Hanuman Chalisa

एमेज़ॉन प्राइम के इनसाइड एज के दूसरे सीज़न का प्रमोशनल वीडियो हुआ जारी

Webdunia
एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरिज़ 'इनसाइड एज' का दूसरा सीज़न भी आने वाला है। इसका एक प्रमोशनल वीडियो भी रिलीज़ हो चुका है जिसमें दर्शक इस बार 'भाईसाहब' से मिल पाएंगे। इसका प्रमोशनल वीडियो काफी मज़ेदार लग रहा है। 
 
'इनसाइड एज' एमेज़ॉन की अब तक की बेस्ट हिन्दी सीरिज़ है। इसके पहले सीज़न में क्रिकेट और एंटरटेन्मेंट की असली और घिनौनी दुनिया से दर्शकों को वाकिफ कराया गया था। इसके अलावा इसके पहले भाग में जितने भी सवाल दर्शकों के मन में रह गए थे उनके जवाब इसके सेकंड सीज़न में मिलेंगे और इसके प्रमोशनल वीडियो में वाकई इसे लेकर उत्साह बढ़ रहा है। 
 
प्रमोशनल वीडियो में सीरिज़ के किरादारों के अलावा 'भाईसाहब' का भी इंट्रोडक्शन दिया गया है। हालांकि इसमें भाईसाहब दिख नहीं रहे हैं और यही सीज़न का सबसे दिलचस्प पहलू है। 
 
 
करण अंशुमन की यह कहानी और मज़ेदार होने वाली है। सीरिज़ के इस सीज़न को एमेज़ॉन के साथ एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बना रहा है। एमेज़ॉन प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि हम एमेज़ॉन के पहले भारतीय प्राइम ऑरिजिनल, इनसाइड एज के नए सीज़न को अनाउंस करने के लिए उत्साहित हैं। इनसाइड एज के पहले सीज़न को दर्शकों से काफी पॉज़िटिव रिस्पांस मिला है। साथ ही हम इनसाइड एज सीजन 2 पर फिर से एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। 
 
शो की रिलीज़ डेट तय नहीं हुई है। लेकिन यह वर्ष 2019 में रिलीज़ होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख