Hanuman Chalisa

अमिताभ को प्रशंसकों से समुद्र तट पर मिलने की सलाह, बोले...

Webdunia
मंगलवार, 21 जुलाई 2015 (08:09 IST)
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने एक मोटरचालक के फेसबुक पर डाले गए पोस्ट का जवाब दिया है जिसमें उसने अमिताभ से प्रशंसकों के साथ अपनी मुलाकात समुद्र के तट पर करने के लिए कहा था क्योंकि उनके घर के बाहर जमा होने वाली भीड़ से यातायात बाधित होता है।
 
72 साल के अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मोटर चालक ने रविवार को प्रशंसकों से मिलने की उनकी परंपरा से यातायात बाधित होने की बात कहते हुए यह मुलाकात जुहू बीच पर करने की मांग की है क्योंकि वहां बहुत जगह है। अमिताभ के अनुसार मोटरचालक ने उन्हें एक ‘तीसरे दर्ज का अभिनेता’ भी कहा।
अगले पन्ने पर... मोटरचालक से क्या बोले अमिताभ...
 

अमिताभ ने कहा, मैं फेसबुक पर जवाब देने वाले उस व्यक्ति से पूरी तरह सहमत हूं। यह सेलिब्रिटी अभिनेता सच में एक बूढ़ा आदमी है और निश्चित रूप से एक तीसरे दर्जे का अभिनेता है।
 
उन्होंने लिखा, लेकिन..श्रीमान पीड़ित मोटरचालक..मैं अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए किसी भी कीमत पर अपना घर छोड़कर उन जगहों पर नहीं जाने वाला जिनका आप उदारतापूर्वक सुझाव दे रहे हैं..वह (शुभचिंतक) मेरे लिए परिवार की तरह हैं और मैं अपने परिवार से अपने घर पर मिलूंगा ना कि समुद्र तट पर।
 
अमिताभ ने कहा कि सेलिब्रिटी हर समस्या के लिए बलि का बकरा बनते हैं। उन्होंने लिखा,कुछ लोगों के दिमाग में पहले से ही यह बात बैठी होती है कि आप सेलिब्रिटी होने के साथ सही और अच्छे नहीं हो सकते। (भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

90s की राइवलरी पर शिल्पा शिरोडकर का बड़ा खुलासा: करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका