Hanuman Chalisa

जानिए अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए एंथनी गोनसाल्विस के किरदार का यह बड़ा राज

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2016 (21:25 IST)
'माय नेम इज एंथनी गोनसाल्विस, मैं दुनिया में अकेला हूं' 1977 में आई फिल्म 'अमर-अकबर-एंथनी'  का बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर फिलमाया गया यह गाना शायद कोई भूल पाए। तीन भाइयों के बचपन में बिछड़ने और मिलने की कहानी में अमिताभ ने एंथनी का किरदार निभाया  था। 
तीनों किरदारों में अमिताभ का एंथनी वाला किरदार बड़ा पसंद किया गया था। फिल्म अमिताभ का यह किरदार म‍जाकिया था। ईस्टर के मौके पर धारीदार सूट पहने अमिताभ अंडे में से बाहर निकलकर डांस करते हुए गाना गाते हैं, यह दृश्य आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है। 
 
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अमिताभ के इस आइकॉनिक किरदार का नाम असल जिंदगी के  व्यक्ति के नाम पर दिया गया था। पहले इस फिल्म में अमिताभ के इस किरदार का नाम एंथनी फर्नांडीस रखा गया था। 
 
अगले पन्ने पर, ये थे असल जिंदगी में एंथनी गोनसाल्विस...
 

जब फिल्म के संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल फिल्म के गीतकार आनंद बक्षी के साथ इस फिल्म के गीत को तैयार कर रहे थे तो उन्हें लगा कि 'माय नेम इज एंथनी फर्नांडीज' संगीत के साथ जम नहीं रहा है। तभी प्यारेलाल ने सुझाव दिया कि इस किरदार का नाम एंथोनी गोनसाल्विस किया जा सकता है। फिल्म के निर्देशक मनमोहन देसाई को उनका यह सुझाव बहुत पसंद आया और उन्होंने किरदार का नाम बदलकर एंथनी गोनसाल्विस कर दिया। 
असल में एंथनी गोनसाल्विस प्यारेलाल के वायलिन शिक्षक थे और वे इस तरीके से अपने शिक्षक को श्रद्धांजलि देना चाहते थे। एंथनी गोनसाल्विस बॉलीवुड के पहले म्यूजिक अरेंजर थे। एंथनी गोनसाल्विस ने मदन मोहन और एसडी बर्मन जैसे महान संगीतकारों के साथ काम किया था। एंथनी गोनसाल्विस ने 1960 में संगीत जगत को छोड़ दिया था। 
 
 
लेखक ग्रेगरी डी बूथ की किताब 'बिहाइंड द कर्टेन': इस किताब में कई लोगों को संगीत की शिक्षा देने वाले इस महान शख्स के बारे में लिखा गया है। इसे विडंबनी ही कहेंगे कि करोड़ो होठों पर छा जाने वाला यह गाना ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जिसे लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल के चाहने वाले भी नहीं जानते।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या दर्शकों ने थिएटर जाना छोड़ दिया है? फिल्मों को नहीं मिल पा रही है ओपनिंग, छोटी फिल्मों की खाली सीटें इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी

'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

रॉयल ब्लू आउटफिट में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, सिजलिंग लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- वो हैं 'क्विंटेसेंशियल हीरोइन'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख