अमिताभ के जन्मदिन पर नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में जश्न

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (00:04 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन को लेकर जश्न शुरू हो गया है। महानायक के बचपन के स्कूल में केक काटकर शिक्षक और बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ जश्न की शुरुआत की। यह जश्न 11 अक्टूबर तक चलेगा।
        
प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने बच्चों से स्कूल में पढ़ने के दौरान महानायक की उपलब्धियों को साझा करते हुए उन्हें शेरवुड के कोहिनूर की उपाधि दी। भले ही इस बार बच्चन ने ट्वीट कर जन्मदिन का जश्न न मनाने की बात कही हो, लेकिन उनके बचपन के स्कूल शेरवुड में जश्न की कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं।
         
प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्ष 1956-57 में अमिताभ बच्चन ने इसी स्कूल से शिक्षा हासिल की थी। उनके पिता हरिवंशराय बच्चन भी शेरवुड कॉलेज आ चुके हैं। 2008 में अमिताभ बच्चन खुद विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शिरकत करने आए थे। उनके अनुसार बच्चे कई दिन से महानायक के जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कॉलेज में कई दिन पहले से केक काटकर जश्न की शुरुआत हो चुकी है। जश्न का वीडियो महानायक अमिताभ बच्चन को भी भेजा गया है।
        
कॉलेज की उभरती प्रतिभा छात्र अपूर्व विक्रम शाह ने महानायक के जन्मदिन के मौके के लिए खास कविता तैयार की है। अपूर्व ने गांधी जयंती के मौके पर स्वरचित कविता पाठ कर महानायक का दिल जीत लिया था। इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा।
        
जश्न के दौरान मिष्ठान वितरण किया जाएगा। खासकर अमिताभ की पसंदीदा इमरती का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर आतिशबाजी भी की जाएगी। छात्रों के बीच महानायक के जीवन पर वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अहमदाबाद में धूम मचाने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा के साथ महाकुंभ पहुंचे क्रिस मार्टिन

क्या देवा में शाहिद कपूर का है डबल रोल: क्या अलग-अलग अवतार देंगे सरप्राइज

फिल्म 'क्रेज़ी' का बिहाइंड द सीन आया सामने, सोहम शाह का नजर आ रहा है अलग अंदाज

जैकी श्रॉफ की 'राम लखन' ने 36 साल पूरे किए, एक्टर ने कहा यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा

स्काई फोर्स ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन, माउथ पब्लिसिटी का मिला फायदा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख