आंख ठीक होते ही कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं अमिताभ बच्चन

Webdunia
रविवार, 21 मार्च 2021 (18:05 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते दिन अपनी आंख की सर्जरी करवाई है। इन दिनों अमिताभ रिकवरी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने संकेत दिया कि वह आंख की सर्जरी से ठीक होने के बाद जल्द ही कोरोना वायरस का टीका लगवाएंगे।

 
इस महीने 78 वर्षीय अभिनेता ने अपनी आंख की सर्जरी के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि वह 'धीरे-धीरे और कठिनाई' से ठीक हो रहे हैं। पिछले सप्ताह बच्चन की दूसरी आंख की सर्जरी हुई थी।

 
उन्होंने अपने ब्लॉग पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और अपनी आगामी फिल्म 'चेहरे' के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, वायरस के एक और प्रकार का भय सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्दी ही मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है… तब तक दुनिया अजीब है।
 
मनोरंजन जगत के कई सितारों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवा ली है। इनमें शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, जितेंद्र जैसे नाम शामिल हैं।
 
वर्कफ्रंट कि बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्‍म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने मिर्जा का रोल प्ले किया था। अमिताभ जल्द ही ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे में नजर आने वाले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट, फाइनल हुई दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट!

शिवकार्तिकेयन की दिल मद्रासी का ऑडियो और ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

सलमान खान ने शुरू की बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग, लद्दाख की पहाड़ियों से पहली झलक आई सामने

छोरियां चली गांव की दमदार कंटेस्टेंट बनीं कृष्णा श्रॉफ, बेखौफ मेकओवर टास्क से जीता गांववालों का दिल

ये भारत नहीं है, ये पश्चिम बंगाल है, विवेक अगिनहोत्री की द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर के इन डायलॉग्स ने जीता फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख