khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमिताभ बच्चन के आवाज वाली कोरोना कॉलर ट्यून से परेशान लोग, दायर की याचिका

Advertiesment
अमिताभ बच्चन
मोबाइल पर फोन लगाते समय व्यक्ति जब परेशान हो जाता है जब उसे जल्दी रहती है और फोन पर कोरोना ट्यून सुनाई देती है। यह कॉलर ट्यून अमिताभ बच्चन की आवाज में है। 
 
शिकायत अमिताभ से नहीं बल्कि उनकी आवाज वाली कॉलर ट्यून से है। कई बार अर्जेण्ट फोन लगाना होता है कॉलर ट्यून के कारण समय बरबाद हो जाता है। लोगों ने अब अदालत की शरण ली है। दिल्ली हाईकोर्ट में इसे हटाने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई है। 
 
कहा जा रहा है कि लोगों को अब सारी जानकारी पता चल चुकी है। वैसे भी कोरोना का असर कम हो रहा है इसलिए इसे अब हटा देना चाहिए। कई लोग लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं और वे इस कॉलर ट्यून से पक चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट लेने जा रहे हैं तलाक!