क्या अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव? ट्वीट कर बिग बी ने बताया सच

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (17:34 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जबसे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, फैंस के बीच दुआओं का सिलसिला जारी है। उनका इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर्स की खास टीम हर घंटे बिग बी की जांच कर रही है। हाल ही में खबरें आई की अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

 
अब इन खबरों की सच्चाई खुद बिग बी ने बताई है। अमिताभ ने ट्वीट कर इन खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल की खबर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह खबर गलत, गैरजिम्मेदार, फर्जी और एक गैर-जिम्मेदार झूठ है।'
 
बता दें कि बिग बी और अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूरे बच्चन परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसमें जया बच्चन के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।
 
अमिताभ और अभिषेक को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या में कोरोना के लक्षण नहीं होने के चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था। लेकिन कुछ दिन पहले ऐश्वर्या में कुछ लक्षण पाए गए हैं जिसके बाद मां-बेटी को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख