खास अंदाज में सेलिब्रेट होगा अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन, दिखाई जाएगी 11 ब्लॉकबस्टर फिल्में

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (17:15 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। इस उम्र में भी अमिताभ बड़े पर्दे पर एक्टिव हैं। इस साल 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।
 
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने एक खास प्लानिंग की है। बिग के जन्मदिन के मौके पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चार दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का फैसला किया है। 
 
महोत्सव के दौरान अमिताभ बच्चन की 11 ब्लॉकबस्टर फिल्में भारत के 17 शहरों के पीवीआर सिनेमा में 22 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। जिन फिल्मों का प्रीमियर होगा उनमें डॉन, काला पत्थर, कालिया, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, नमक हलाल, अभिमान, दीवार, मिली, सत्ते पे सत्ता और चुपके चुपके का नाम शामिल है। 
 
इतना ही नहीं मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर सिनेमा में अमिताभ बच्चन की यादगार वस्तुओं की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसका आयोजन एसएमएम औसाजा द्वारा किया जाएगा।

Edited by : Ankit Piplodiya 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख