Biodata Maker

अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12', इस दिन से होंगे रजिस्ट्रेशन

Webdunia
रविवार, 3 मई 2020 (13:19 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से टीवी का पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस गेम शो का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। सोनी टीवी ने इस बारे जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

 
वीडियो में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। वो रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर टीवी चैनल ने लिखा, ‘हर चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है। आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकर केबीसी 12।' 
 
केबीसी 12 के रजिस्ट्रेशन के बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कह रहे हैं, 'दुनिया में हर चीज को ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय पर, चाय पर होने वाली हैलो-हाय पर, सड़कों के साथ यारी पर, ट्रिपल सीट वाली सवारी पर, हर चीज पर ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वाली चाकरी पर, आधी रात वाली तफरी पर, शॉपिंग मॉल वाले प्यार पर, चौराहे के यार पर, हर चीज को ब्रेक लग सकता है, लेकिन एक चीज है जिसे कभी ब्रेक नहीं लग सकता है और वो है आपके सपने।‘
 
महानायक आगे कहते है, ‘इन सभी सपनों को उड़ान देने के लिए फिर अपने टीवी स्क्रीन पर आ रहा हैं आपका केबीसी। इस गेम शो का रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर शुरू होगा।' 
 
लॉकडाउन के कारण अमिताभ बच्चन ने इस शो का प्रोमो घर पर ही शूट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि बिग बी अपने घर के एक कमरे में दिखाई दे रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख