अमृता राव ने शेयर किया प्रेगनेंसी के 9वें महीने का वीडियो, बोलीं- जिंदगी के नए पड़ाव पर पहुंचने वाली हूं

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (17:56 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए अमृता राव काफी उत्सुक हैं।

 
अमृता राव ने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अमृता राव ने जानकारी दी है कि वो प्रेगनेंसी के नौवें महीने में हैं। सामने आए इस वीडियो में अमृता राव गुलाबी रंग की साड़ी में दिख रही हैं। 
 
अमृता राव ने लिखा, 'नवरात्रि और 9 महीने। मेरे प्रिय, नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रेगनेंसी के 9वें महीने में जाने से धन्य महसूस कर रही हूं। ये 9 दिन मां दुर्गा और उनके 9 अवतारों को समर्पित होते हैं और मैं खुद मां का अवतार ग्रहण करने के लिए जिंदगी के नए पड़ाव पर पहुंचने वाली हूं।
 
उन्होंने लिखा, मैं इस यूनिवर्स में महिलाओं की सबसे ज्यादा एनर्जी को नमन करती हूं जैसा कि मैं अच्छे विश्वास के साथ सरेंडर कर रही हूं। मां दुर्गा हर मां और मां बनने वाली हर महिला को शक्ति दें और नई मम्मियों को नन्हें ढेर सारी शक्ति दें। आप सभी को अष्टमी की शुभकामनाएं।'
 
बता दें कि अमृता ने साल 2016 में आरजे अनमोल से शादी की थी। दोनों ही इन दिनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक इंटरव्यू में अमृता ने बताया कि 'प्रेगनेंसी के फेज में पति उनका बहुत ख्याल रख रहे हैं।' 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख