मंगेतर जॉर्ज से एमी जैक्सन का हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया से डिलीट की सगाई की तस्वीरें

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (15:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से छाई रहती हैं। वही अब खबरें आ रही है कि एमी अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ से अलग हो गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने मंगेतर के साथ अपनी सगाई से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी है। 

 
एमी जैक्सन के तस्वीरों को डिलीट करने के बाद दोनों के अलग होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक एमी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एमी अक्सर अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।
 
एमी और जॉर्ज 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जॉर्ज ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं। उन्होंने 2019 में एक्ट्रेस को प्रपोज किया। इसके 3 महीने बाद ही एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी की ऐलान किया था। इसके बाद एमी ने सितंबर 2019 में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने एंड्रियास रखा।
 
जॉर्ज एक करोड़पति बिजनेसमैन है। खबरों की मानें तो जॉर्ज पानायियोटौ की गिनती ब्रिटेन के अमीर लोगों में होती है। लंदन में उनके हिल्टन, पार्क प्लाटा और डबल ट्री जैसे कई आलिशान होटल हैं। जॉर्ज एबिलिटी ग्रुप के फाउंडर और ब्रिटिश प्रॉपर्टी डेवलपर एंड्रस पानायिरोटौ के बेटे हैं।
 
एमी ने अब तक कई तमिल, तेलुगू और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्‍म 'एक दीवाना था' थी जो 2012 में रिलीज हुई थी। उन्होंने रजनीकांत की फिल्म 2.0 से भी खासा सुर्खियों हासिल की थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लहंगा पहन जाह्नवी कपूर ने किया रैंप वॉक, ग्लैमरस लुक से जीता फैंस का दिल

बड़े पर्दे पर फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, एक्सेल एंटरटेनमेंट की बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

करोड़ों की संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने बदला अपना नाम

5 हजार रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी पहन सनसनी मचाने वालीं मंदाकिनी इन दिनों कर रहीं यह काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख