Hanuman Chalisa

रिलीज़ होने के पहली ही हाउसफुल हो गई 'एन इनसिग्निफेंट मैन'

Webdunia
सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली नॉन फिक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'एन इनसिग्निफेंट मैन' जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इसके ट्रेलर ने दर्शकों को इतना उत्साहित किया कि फिल्म की‍ प्रिव्यू स्क्रीनिंग पहले से ही हाउसफुल हो चुकी है। भारत में एक लीडिंग मल्टीप्लेक्स ने फिल्म की प्रिव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन किया है, जो मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में पहले ही बिक चुके हैं।
 
अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर बनी फिल्म को सेंसर बोर्ड से तरफ से काफी परेशानी मिली। फिल्म का यह तीन मिनिट का ट्रेलर नई राजनीतिक पार्टी की वास्तविकताओं को रोमांचकारी तरीके से दर्शा रहा है। फिल्म के निर्देशक खुशबू रांका और विनय शुक्ला ने एक साल के दौरान करीब 400 घंटे का फुटेज रिकॉर्ड किया, जिसमें 2013 में आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान के दौरान आदर्शवाद और राजनीति के बीच हुए संघर्ष के बारे में बताया है। 
 
इस बारे में खुशबू ने बताया कि हमें इस तरह शो के हाउसफुल होने की उम्मीद नहीं थी। जब पिछले साल मामी में हमारी फिल्म दिखाई गई थी, तब कई दर्शकों से उसे प्यार मिला और कई से नहीं मिला। स्क्रीनिंग के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने हमारे पास आकर फिल्म के बारे में अपने विचार बताए। 
 
आम आदमी पार्टी के दोनों अच्छे और बुरे विचारों को ट्रेलर में हाइलाइट किया गया है। एक निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ यह फिल्म दर्शक को उस बारे में अपने विचार बनाने के लिए छोड़ देती है। कम इंटरव्युज़ और वॉइसओवर इसे एक सिनेमेटिक फील देते हैं। 
 
यह फिल्म ग्लोबल मीडिया जाइंट वाइस द्वारा प्रस्तुत, मेमेसिस लैब द्वारा निर्मित और सनडेंस, बेर्था फाउंडेशन, डॉकसोसायटी और एंडबुसान, आईडीएफए द्वारा सह-निर्मित है। 
 
खुशबू रांका और विनय शुक्ला द्वारा निर्देशित 'एन इनसिग्निफेंट मैन' यह फिल्म 17 नवंबर, 2017 को रिलीज होने वाली है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘मैं अकेला नहीं हूं...’ सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, ‘Lonely’ पोस्ट पर मचा बवाल तो मां सलमा खान ने पूछा- क्या हुआ बेटा?

चांद मेरा दिल: प्यार में पागलपन की सारी हदें पार, अनन्या और लक्ष्य का इंटेंस रोमांस

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख