Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

मौत से पहले अनिल अरोरा ने किया था दोनों बेटियों को कॉल, कहा था- मैं थक गया हूं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anil Arora suicide case

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (11:14 IST)
Anil Arora case : एक्ट्रेस मलाइका अरोरा के पिता अनिल अरोरा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोरा ने बुधवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट से कूदकर सुसाइड किया। पुलिस शुरुआती जांच के बाद इसे आत्महत्या का केस बता रही है। अनिल मेहता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट पर होगा। 
 
बताया जा रहा है कि अनिल अरोरा डिप्रेशन में चल रहे थे। वहीं इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उन्होंने अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता को कॉल किया था। अनिल अरोरा ने अपनी बेटियों को कहा था, 'मैं बीमार हूं, अब थक गया हूं।' 
 
खबरों के अनुसार जिस वक्त अनिल अरोरा ने यह कदम उठाया उस समय मलाइका की मां भी इसी बिल्डिंग के अन्य फ्लैट में मौजूद थीं। अनिल अपनी बेटियों से बीमारी से परेशान होने की बाद कही। इसके बाद सिगरेट पीने के बहाने बालकनी में जाकर छलांग लगा दी। 
 
अनिल अरोरा हर दिन अपनी एक्स वाइफ जॉयस को सुबह हेलो बोलने आते थे, लेकिन 11 सितंबर 2024 की सुबह ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जॉयस को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई और वह उनके फ्लैट पर पहुंची थीं। तब उन्हें अनिल की खुदकुशी के बारे में पता चला। 
 
पिता की मौत से मलाइका और अमृता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज भी कराए हैं। मलाइका अरोरा के माता-पिता का कई साल पहले तलाक हो गया था। हालांकि पिछले कुछ साल से दोनों साथ रहने लगे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्दे पर दिखेगी मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान