नो एंट्री 2 में एंट्री नहीं मिलने पर नाराज हुए अनिल कपूर, बंद की भाई बोनी कपूर संग बातचीत

WD Entertainment Desk
रविवार, 31 मार्च 2024 (16:04 IST)
Film No Entry 2: बोनी कपूर ने साल 2005 में फिल्म 'नो एंट्री' बनाई थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बीते काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा चल रही है।
 
बताया जा रहा है कि 'नो एंट्री 2' में मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन को कास्ट किया है। हालांकि इस फैसले से अनिल कपूर खुश नहीं है। अनिल कपूर इस बात से नाराज हैं उन्हें नो इंट्री के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने  अपने भाई बोनी कपूर से बात भी बंद कर दी है। 
 
इस बात का खुलासा बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। बोनी कपूर ने बताया कि उनके छोटे भाई अनिल कपूर उनसे नाराज चल रहे हैं। अनिल कपूर ने लंबे वक्त से उनसे अच्छे से बात भी नहीं की है। मुझे पता है कि अनिन कपूर नो एंट्री के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। 
 
जूम संग बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने कहा, मैं नो-एंट्री सीक्वल के बारे में अनिल को बता पाता ये खबर लीक हो गई थी और वो काफी नाराज हो गए। दुर्भाग्य से ये खबर लीक हो गई। मुझे पता है कि वो सीक्वल का हिस्सा होना चाहते थे। लेकिन इसमें ऐसी कोई जगह नहीं थी। मैं ये बात उन्हें बताना चाहता था। समझाना चाहता था। लेकिन मेरा भाई आज तक मुझसे अच्छे से बात नहीं कर रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्दी ठीक हो जाए। 
 
फिल्म की कास्टिंग को लेकर बोनी कपूर ने कहा, वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े स्टार हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मैं इसे आज के समय में प्रासंगिक बनाना चाहता था। इसीलिए मैंने यह कास्टिंग की। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुष्का शेट्टी की घाटी इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

चंदू चैंपियन के लिये डेढ़-दो साल तक ट्रेनिंग ली : कार्तिक आर्यन

पाकिस्तान में धूमधाम से मनाई गई राज कपूर की 100वीं जयंती, पेशावर के कपूर हाउस में काटा गया केक

राज कपूर की 100वीं जयंती पर अमिताभ ने कहा, आवारा फिल्म ने उनपर अमिट छाप छोड़ी

जब सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, ऐसी हो गई थी रोहमन शॉल की हालत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख