अनिल कपूर-श्रीदेवी की कल्ट क्लासिक लम्हे ने सिनेमाघरों में दोबारा दी दस्तक

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (10:54 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों पुरानी फिल्मों की री‍-रिलीज का ट्रेंड चल रहा है। कई हिट फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब मेगास्टार अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत प्रतिष्ठित रोमांटिक ड्रामा 'लम्हे' में भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। 
 
फिल्म 'लम्हे' 21 मार्च 2025 को बड़े पर्दे पर भव्य वापसी कर रही है। अपने समय से आगे की इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कृतियों में गिना जाता है, और इसकी फिर से रिलीज़ इसे नई पीढ़ी से परिचित कराने का सुनहरा मौका है।
 
यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित, 1991 की यह फिल्म प्रेम, लालसा और भाग्य को एक ऐसे साहसिक और अविस्मरणीय अंदाज़ में प्रस्तुत करती है, जो आज भी दर्शकों को भावनाओं के गहरे सागर में डुबो देता है। इस फ़िल्म के केंद्र में अनिल कपूर का शानदार अभिनय था।
 
अनिल कपूर ने वीरेन की भूमिका निभाई थी - एक ऐसा व्यक्ति जो अतीत और वर्तमान के बीच फंसा हुआ है और एक अपरंपरागत प्रेम कहानी को आगे बढ़ा रहा है। उनका भावनाओं से भरपूर यह किरदार दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गया था और उनके करियर की सबसे सराही गई भूमिकाओं में से एक बन गया।
 
सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए, अनिल कपूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, तब भी टाइमलेस था, अब भी टाइमलेस है! 21 मार्च से बड़े पर्दे पर #लम्हे देखें!'
 
जब 1991 में लम्हे पहली बार सिनेमाघरों में आई थी, तो इसकी बोल्ड कहानी ने चर्चाओं को जन्म दिया था, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसने भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है। इसके दोबारा रिलीज होने के साथ, आज के दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर अनिल कपूर के सदाबहार अभिनय का अनुभव करने का मौका मिलेगा।
 
इस पुनः रिलीज़ के साथ-साथ अनिल कपूर एक और रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए भी तैयार हैं। हर दौर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, अब वह सुरेश त्रिवेणी निर्देशित ‘सुबेदार’ में एक दमदार किरदार के साथ लौट रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र ने पहले ही काफी हलचल मचा दी है, जिसमें अनिल कपूर के एक शक्तिशाली और गंभीर अवतार की झलक देखने को मिली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की एक्ट्रेस की याचिका

घर में मृत पाए गए किल बिल फेम एक्टर माइलक मैडसेन, कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई जान

दो महाद्वीपों में एक साथ लॉन्च हुआ 'रामायणम्' का टीजर, भारतीय सिनेमा के लिए है यह ऐतिहासिक पल

द बंगाल फाइल्स के नेवर अगेन USA टूर का दमदार प्रोमो रिलीज, सामने आई प्रीमियर डेट्स

बड़े धमाके की तैयारी में श्रीलीला! महबूब स्टूडियो में हुई स्पॉट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख