अंकिता लोखंडे से पहले शादी करने जा रहीं उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या, 16 नवंबर को दिल्ली में लेंगी फेरे!

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:19 IST)
मनोरंजन जगत में इन दिोनं कई सेलेब्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। इनमें से एक टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी है। खबरों के अनुसार अंकिता लोखंडे अगले महीने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

 
वहीं अंकिता से पहले अनकी खास दोस्त 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी शादी रचाने जा रही हैं। श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों के अनुसार श्रद्धा आर्या ने राहुल नाम के एक शख्स से शादी करने का फैसला लिया है, जोकि नेवी में हैं।  
 
खबरों के अनुसार श्रद्धा के होने वाले दुल्हे राहुल फैमली फ्रेंड के बेटे हैं। यह एक अरेंजड मैरिज है जो प्यार में बदल गई है। श्रद्धा आर्य की शादी 16 नवंबर को दिल्ली के एयरोसिटी के एक होटल में होने जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी शादी से जुड़ी हर एक जानकारी को सीक्रेट ही रखना चाहती हैं। कई लोगों को तो पता भी नहीं है कि वो किससे शादी कर रही हैं। श्रद्धा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं श्रद्धा आर्या या उनके परिवार की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
इससे पहले श्रद्धा आलम सिंह मक्कड़ को डेट कर रही थीं। उनके साथ उन्होंने नच बलिए 9 में भाग भी लिया था। हालांकि शो के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Roadies XX के विनर बने एल्विश यादव की टीम के कुशाल तंवर, मिली इतने लाख रुपए की प्राइज मनी

मैडी से फरहान तक: आर. माधवन के इन किरदारों ने चुराया फैंस का दिल

फेमस तमिल निर्देशक विक्रम सुगुमारन को बस में आया हार्ट अटैक, 47 साल की उम्र में हुआ निधन

हाउसफुल 5 के पुणे इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर लगाई धक्का मुक्की नहीं करने की गुहार

हनुमान चालीसा पढ़ो अब, गौरव गुप्ता के शो में पहुंचा पाकिस्तानी दर्शक, कॉमेडियन ने कर दिया रोस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख