परेश रावल की तरह आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने भी पीया है यूरिन, बताए इसके फायदे

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 2 मई 2025 (11:08 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल ने हाल ही में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने वीरू देवगन की सलाह पर अपने घुटने की चोट से उबरने के लिए यूरिन पिया था। एक्टर के बताया था कि 15 दिनों तक अपना यूरिन पीने के बाद उन्हें इसका चमत्कारिक लाभ देखने को मिला था। 
 
वहीं अब 'आशिकी' एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने परेश रावल के खुलासे पर रिएक्ट किया है। अनु ने बताया कि परेश की तरह ही उन्होंने भी अपना यूरिन पिया है। इसके साथ ही उन्होंने यूरिन पीने के फायदे भी गिनाए। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू के दौरान अनु अग्रवाल से परेश रावल के पेशाब पीने को लेकर सवाल किया गया। इस पर अनु ने बताया कि उन्होंने खुद भी एक वक्त अपना यूरिप पिया है। एक्ट्रेस ने कहा, बहुत से लोग यह नहीं जानते... चाहे यह अज्ञानता हो या जागरूकता की कमी, लेकिन पेशाब पीने को आम्रोली कहा जाता है, यह वास्तव में हठ योग में एक मुद्रा है।
 
अनु अग्रवाल ने कहा, मैंने खुद यूरिन पिया है। हम सभी ने इसे आजमाया है और यह एक बहुत ही जरूरी अभ्यास है। लेकिन याद रखने वाली एक बात यह है कि आप पेशाब की पूरी धार नहीं पीते हैं। इसका केवल एक भाग ही पीया जाता है, बीच का भाग जिसे अमृत माना जाता है। 
 
एक्ट्रेस ने बताए यूरिन पीने के फायदे
अनु ने कहा, यह एंटी-एजिंग में मदद करने के लिए जाना जाता है। आपकी स्किन को झुर्रियों से मुक्त रखता है... यह न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि समग्र कल्याण के लिए आश्चर्यजनक है। मैंने व्यक्तिगत रूप से इसके लाभों का अनुभव किया है।'
 
जब अनु से पूछा गया कि साइंस ऐसी प्रथाओं को नहीं मानता? इस पर उन्होंने कहा, विज्ञान कितना पुराना है? लगभग 200 साल। लेकिन योग? यह 10,000 से ज़्यादा सालों से है। तो आप किसकी बुद्धि पर भरोसा करेंगे? मैं योग का समर्थन करती हूं। मैं योग को जीती हूं।

सम्बंधित जानकारी

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

रोजाना 4 बजे क्यों उठ जाती हैं तमन्ना भाटिया? जान कर रह जाएंगे हैरान

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख