Hanuman Chalisa

अगले वर्ष 3 फिल्में बनाएंगी अनुष्का शर्मा

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (18:45 IST)
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अगले साल तीन फिल्में बनाने जा रही हैं। अनुष्का इन तीनों फिल्मों में एक्टिंग करेंगी, लेकिन फिलहाल इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
अनुष्का शर्मा ने इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'एनएच 10' से बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की है। 'एनएच 10' को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। चर्चा है कि अनुष्का अगले साल तीन और फिल्में प्रोड्यूस करने जा रही हैं।
 
चर्चा है कि पहली फिल्म थ्रिलर होगी, जिसे 'एनएच 10' के निर्देशक नवदीप सिंह ही निर्देशित करेंगे। दूसरी फिल्म से अंशई लाल निर्देशन में कदम रखेंगे, जबकि तीसरी फिल्म का निर्देशन अक्षत वर्मा करेंगे। अक्षत वर्मा फिल्म 'डेली बेली' के  एसोसिएट डायरेक्टर थे। अंशई रोमांटिक-कॉमेडी बनाएंगे और अक्षत की फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी जॉनर की होगी।
 
अनुष्का इन तीनों फिल्मों में एक्टिंग करेंगी, लेकिन फिलहाल इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अनुष्का इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम  भूमिकाओं में हैं। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। (वार्ता)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'वेलकम टू द जंगल' बनी IMDb की सबसे मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, ट्रेलर को 48 घंटे में 28 मिलियन व्यूज

'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन, वीडियो वायरल

आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे, ऑस्कर से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के शानदार सफर पर डालें एक नजर

'चंदू चैंपियन' के 2 साल: कैसे एक फिल्म ने बदल दी एक भूले-बिसरे हीरो मुरलीकांत पेटकर की किस्मत?

370 रुपये की बिरयानी विवाद: नौकरी जाने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मनोरंजन के लिए बनाई थी झूठी कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका