कोरोना से जंग लड़ने के लिए विराट कोहली संग मुहिम शुरू करने जा रहीं अनुष्का शर्मा, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (17:57 IST)
बॉलीवुड एकट्रेस अनुष्का शर्मा का 1 मई को 33वां जन्मदिन था। अनुष्का को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। वहीं अनुष्का ने देश तबाही मचा रहे कोरोनावायरस के कारण अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया।

 
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके फैंस की विशेज पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वीडियो में खुलासा किया है कि इस साल उन्होंने अपना बर्थडे सेलीब्रेट नहीं किया है। 
 
इसके साथ ही अनुष्का ने कोरोना काल में अपने पति विराट कोहली के साथ एक 'मूवमेंट' जल्द शुरू करने करने एलान किया है। इस आंदोलन को लेकर उन्होंने अपने फैंस से एक खास अपील भी की है।
 
अनुष्का शर्मा वीडियो में कहती दिख रही हैं कि 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आपकी प्यारी बर्थडे विशेज पर शुक्रिया करना चाहती हूं। आपने मेरे दिन को वाकई खास बना दिया लेकिन ऐसे दर्द और संघर्ष के इस दौर में मुझे अपना बर्थडे मनाना सही नहीं लगा। लेकिन मैंने आप सबके स्पेशल बर्थडे मैसेज देखे और अब मेरे पास आपके लिए एक जरूरी मैसेज है। 
 
अनुष्का कहती हैं, 'मैं आप सबसे अपील करना चाहूंगी कि एक साथ आकर देश की मदद के लिए खड़ें हों। मैं और विराट एक साथ अपनी तरफ से एक कोशिश करने जा रहे हैं। मैं जल्द ही आपके साथ इसकी डीटेल्स शेयर करूंगी ताकि आप सभी इस मूवमेंट से जुड़ सकें।
 
बता दें की देश में कोरोनावायरस ने कहर ढाया हुआ है। इस महामारी की चपेट में आकर हरदिन हजारों लोगों की मौत हो रही हैं। वहीं इस मुश्किल वक्त में कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख