साल 2021 में 2 से 3 होंगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर बधाई

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (15:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। वे जल्द ही 2 से 3 होने वाले हैं। अनुष्का ने विराट संग एक तस्वीर शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है।

 
तस्वीर शेयर कर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में आने वाला है।' तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इसमें अनुष्का का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।
 
अनुष्का और विराट द्वारा इस खुशखबरी को शेयर करते ही उन्हें जमकर बधाई मिलने लगी है। आलिया भट्ट, रकुलप्रीत सिंह, सानिया मिर्जा, क्रिस गेल, युजवेंद्र चहल, प्रीती जिंटा समेत फिल्म और खेल जगत की कई हस्तियों ने इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
 
बता दें कि पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।
 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख