Festival Posters

अरबाज और शूरा खान ने अपनी बेटी का नाम रखा सिपारा, जानिए क्या होता है मतलब

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (15:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान 58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने हैं। अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अरबाज अपनी पत्नी शूरा और बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर घर ले गए हैं।  
 
घर पहुंचने के बाद अरबाज और शूरा ने बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट करके उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए बेटी के जन्म और नाम की जानकारी दी है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

पोस्ट में लिखा है, 'वेलकम बेबी गर्ल, सिपारा खान।' हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस और सेलेब्स अरबाज और शूरा को प्यारी सी बेटी का पैरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं।
 
क्या होता है सिपारा का मतलब 
सिपारा नाम इस्लाम और उर्दू से जुड़ा हुआ है। सिपारा का मतलब कुरान का एक भाग या अध्याय होता है। कुरान को कुल 30 भाग में बांटा गया है। इसके हर एक भाग को 'सिपारा' कहा जाता है। इसके अलावा 'सिपारा' का मतलब सुंदरता और प्रकृति से जुड़ा है।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा संग हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। साल 2018 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया था। इसके बाद अरबाज ने लंबे समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती थी। 
 
लेकिन जॉर्जिया से ब्रेकअप के बाद अरबाज ने रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट करना शुरू कर दिया। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद अरबाज ने 2023 में शूरा संग शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 15 साल का फर्क होने से कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अरबाज और शूरा खान ने अबी बेटी का नाम रखा सिपारा, जानिए क्या होता है मतलब

एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की जोड़ी ने लगाया पर्दे पर रोमांस का तड़का

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के पहले सीन को नैरेट करेंगे अमिताभ बच्चन

सैफ अली खान ने खुद पर हुए हमले को नकली बताने वालों को दिया जवाब, बताया क्यों पैदल चलकर आए थे अस्पताल से बाहर

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का अगला शेड्यूल पुणे में हो रहा शुरू, ब्लॉकबस्टर सॉन्ग की होगी शूटिंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख