बॉलीवुड सितारों ने एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट पर हुए विस्फोट की निंदा की

Webdunia
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट पर हुए भयावह आतंकी हमले की शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी और फिल्मकार करण जौहर जैसे कई सितारों ने निंदा की एवं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।
 
लंदन में सात जुलाई 2005 को हुए आतंकी हमले के बाद हुआ यह सबसे घातक हमला है, उन धमाकों में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 
शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘‘मासूम लोगों के मारे जाने पर दिन की शुरुआत करना बेहद दुख भरा होता है। मृतकों के लिए प्रार्थना और मैनचेस्टर पीड़ितों के परिवार वालों को शक्ति।’’ 
 
प्रियंका ने लिखा, ‘‘मेरी प्रार्थनाएं एवं संवेदनाएं एरियाना ग्रांडे और मैनचेस्टर कॉन्सर्ट विस्फोट में प्रभावित सभी लोगों के साथ है। इस दुनिया में क्या हो रहा है।’’ 
 
शबाना आजमी ने कहा, ‘‘मैं स्तब्ध एवं सदमे में हूं। समझ में नहीं आ रहा इस दुनिया में क्या हो रहा है। ये सारी घृणा कहां से आ रही है? मैनचेस्टर विस्फोट पीड़ितों के लिए प्रार्थना।’ 
 
करण जौहर ने लिखा, ‘‘असहाय और दुखी हूं.. ये जो भी हो रहा है.. मैनचेस्टर विस्फोट पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना एवं भगवान उन्हें हिम्मत दे।’’ 
 
सोनम कपूर ने लिखा, ‘‘मैं दुनिया के सभी देशों पर काफी नाराज और उदास हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारवालों के साथ है।’’ 
 
वरुण ने लिखा, ‘‘मैनचेस्टर हमले के प्रभावित परिवार वालों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।बेहद दुखी हूं। यह मानवता पर हमला है।’’ 
 
श्रद्धा ने लिखा, ‘‘दुखी एवं बहुत-बहुत उदास हूं..किशोरों और मासूम लोगों की हत्या करना..। हमले के पीड़ितों के लिए प्रार्थना।’’(भाषा) 
Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख