Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (11:03 IST)
The Lady Killer Trailer: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द लेडी किलर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म मिस्ट्री और थ्रिल का फुल डोज देने वाली है। थ्रिलिंग और सस्पेंस के बीच फिल्म में रोमांस का भी तड़का देखने को मिल रहा है।
 
अजय बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक छोटे शहर के प्लेबॉय और एक खतरनाक लड़की के बीच की कहानी देखने को मिल रही हैं। फिल्म 'द लेडी किलर' का ये ट्रेलर 2 मिनट और 22 सेंकड का है। ट्रेलर की शुरुआत में अर्जुन एक महाराजा के बंगले में उनसे मुलाकात करने पहुंचते हैं, जहां उनकी मुलाकात एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर से होती है।
 
भूमि को एक खतरनाक लड़की के रूप में दिखाया गया है, उनकी जिंदगी किसी मिस्ट्री से कम नहीं हैं। अर्जुन और भूमि एक दूसरे के करबी आते हैं। तभी महाराजा का मर्डर हो जाता है। अब यह मर्डर किसने किया यह मिस्ट्री है। थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर में रोमांस का भी तड़का लगाया गया है।
 
इस फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 
 
अजय बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी को अयज बहल, पवन सोनी और मयंक तिवारी ने लिखा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्याज के दाम पर मजेदार चटपटा चुटकुला : प्याज के नगमे