इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अर्जुन कपूर बनेंगे विलेन, नमस्ते इंग्लैंड के फ्लॉप होने का असर

Webdunia
अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं और इसने अर्जुन को चिंता में डाल दिया है। उनके साथ वाले वरुण धवन, रणवीर सिंह लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और अर्जुन रेस में पिछड़ते जा रहे हैं। 
 
अर्जुन से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने अब उन्हीं फिल्मों में अभिनय करने का फैसला लिया है जिसमें उनका रोल दमदार हो। कुछ हट कर करने का मौका हो। 
 
शायद इसी वजह से वे अपनी अगली फिल्म में निगेटिव कैरेक्टर निभाने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें रोल में एक्टिंग का भरपूर स्कोप नजर आया है। 
 
सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' का रीमेक बनने वाला है। इसमें अर्जुन कपूर विलेनगिरी दिखाते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अर्जुन का किरदार बेहद खतरनाक और चालाक है। अर्जुन इसे अपने तरह से निभाएंगे। अर्जुन का मानना है कि विलेन के रूप में एक एक्टर के लिए एक्सपरिमेंट की गुंजाइश बढ़ जाती है। 
 
एक विलेन के पहले भाग में रितेश देशमुख ने विलेन की भूमिका निभाई थी। सीक्वल में सिद्धार्थ मल्होत्रा हीरो की भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। अर्जुन के साथ मोहित 'हाफ गर्लफ्रेंड' बना चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं कियारा आडवाणी का असली नाम? सलमान खान ने दी थी नाम बदलने की सलाह

महज 12 साल की उम्र में मुमताज ने रखा था फिल्म इंडस्ट्री में कदम

फकीर की प्रेरणा से पार्श्वगायन की दुनिया के सरताज बने थे मोहम्मद रफी

लव आज कल के 16 साल, इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण को बताया था मीरा के किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस

क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन से टीवी पर लौटेंगी मंदिरा बेदी?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख