करोड़ों की फ्लॉप फिल्म बनाने के बाद अब फिर करोड़ों की फिल्म बनाने की तैयारी

Webdunia
निर्देशक आशुतोष गोवारीकर बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्म बनाने के लिए लोकप्रिय हैं। उनका इन फिल्मों को बनाने का तरीका अलग और खास होता है। एक बार फिर आशुतोष इतिहास की एक दिलचस्प गाथा को बड़े परदे पर दर्शाने वाले हैं। 
 
गौरतलब है कि आशुतोष गोवारीकर की पिछली फिल्म 'मोहेंजोदारो' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन आशुतोष ने बीती बातों को भूला दिया है। 
 
आशुतोष अब 18वीं शताब्दी की सबसे उल्लेखनीय लड़ाईयों में से एक है 'पानीपत की तीसरी लड़ाई' पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'पानीपत' में वे पानीपत की तीसरी लड़ाई दर्शाएंगे। फिल्म की कास्ट में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भुमिका में हैं। 
 
14 जनवरी 1761 को हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई भारत के इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाइयों में से एक है। लड़ाई मराठा साम्राज्य और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच थी। फिल्म को लेकर आशुतोष ज़ोरो-शोरो से तैयारी कर रहे हैं। बाकी कास्ट अभी तय होना है लेकिन अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन फिक्स हैं। 
 
कास्ट के बारे में आशुतोष ने बताया मैंने संजय के साथ फिल्म 'नाम' में काम किया था। उनके साथ एक्टिंग करना शानदार रहा और अब उनके जैसे बेहद प्रतिभाशाली एक्टर को निर्देशित करना और अच्छा होगा। 
 
अर्जुन की एक्टिंग के अलावा मुझे उनमें उनकी गतिशीलता बहुत प्रभावित करती है। उन्होंने डबल रोल भी निभाएं हैं, जिसमें उन्होंने रोमांस भी किया और एक्शन भी। 
 
इसके अलावा मुझे सुंदरता के साथ एक अच्छे कलाकार की ज़रूरत थी और कृति में दोनों ही बातें हैं। ये तीनों फिल्म के लिए मेरी पहली चॉइस हैं। 
 
फिल्म को सुनीता गोवारिकर उनके होम प्रोडक्शन एजीपीपीएल के तहत प्रोड्यूस करेंगी। इनके साथ रोहित शेलातकर की प्रोडक्शन कंपनी विजन वर्ल्ड भी प्रोडक्शन में होंगे। रोहित शेलातकर के साथ काम करने को लेकर आशुतोष ने कहा कि मैं रोहित शेलातकर और उनकी कंपनी विजन वर्ल्ड के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जैसा उनकी कंपनी के नाम से पता चलता है, रोहित के लिए सिनेमा वाकई एक विज़न है। फिल्मों को लेकर उनकी और मेरी रुचि एक जैसी है, खासकर ऐतिहासिक ज़ोनर वाली फिल्में। हम दोनों पानीपत की इस कहानी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 
 
यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज करने की तैयारी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में बढ़ी शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की मुश्किलें, EOW ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा के पंडाल में दान किए 11 लाख रुपए, यूजर्स ने लगाई क्लास

The Bengal Files मूवी रिव्यू: विभाजन की दर्दनाक कहानी और आज के बंगाल की हकीकत का संगम

मल्टी टैलेंटेड हैं विधु विनोद चोपड़ा, सुपरहिट फिल्मों से भरा है करियर

पल्लवी जोशी की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील, बोलीं- बंगाल में रिलीज होने दें फिल्म द बंगाल फाइल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख