Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 (14:05 IST)
Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 (14:09 IST)
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम करदार में हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है।
'धुरंधर 2' के कई सीन में अर्जुन रामपाल का किरदार भारत की बुराई करता और पाकिस्तान जिंदाबाद के बारे लगाता नजर आता है। अब अर्जुन रामपाल ने इसके लिए माफी मांगी है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाल ही में मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में जब अर्जुन रामपाल अपना ट्रॉफी लेने मंच पर पहुंचे, तो माहौल भावुक हो गया, जब उन्होंने फिल्म में अपने नकारात्मक किरदार 'मेजर इकबाल' पर बात करते हुए माफी मांगी। अर्जुन कहते हैं, जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का वह सीक्वेंस सुनाया, तो मुझे लगा कि यह मेरा बदला लेने का मौका है। पर्दे पर उस विलेन को जीना मेरे लिए बरसों के दबे गुस्से को निकालने जैसा था।"
अर्जुन कहते हैं, माफ करना, मैंने फिल्म में भारत को इतनी गालियां दी, लेकिन मैं दिल से देशभक्त हूं। वह आखिरी में कहते हैं 'भारत माता की जय।'
फिल्म में अर्जुन रामपाल ने आईएसआई के मास्टरमाइंड मेजर इकबाल की भूमिका निभाई है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों के अनुसार, यह किरदार वास्तविक जीवन के खूंखार आतंकी इलियास कश्मीरी से प्रेरित बताया जा रहा है। इलियास कश्मीरी, जो कभी पाकिस्तानी विशेष बल का हिस्सा था और बाद में वैश्विक आतंकी नेटवर्क का चेहरा बना, 26/11 हमलों के पीछे की प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक माना जाता था।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें