तीसरी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने दिया बेटे को जन्म

Webdunia
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने कुछ वक्त पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स की प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। अब ताजा खबरों की माने तो अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन चुके हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने एक बेटे को जन्म‍ दिया है। इस खबर को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है।
 
निधि दत्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अर्जुन रामपाल के नई खुशियां आने पर बधाई। ईश्वर आपको सलामत रखे।' ग्रेबिएला ने अपने बेटे को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में जन्म दिया है।

इस खबर के बाद फैंस अर्जुन और ग्रैबिएला को बधाई दे रहे हैं। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमैट्रिएड्स ने शादी नहीं की है और दोनों की शादी से पहले बेटे ने जन्म लिया है। प्रेग्नेंसी की लास्ट स्टेज में भी अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का काफी ख्याल रखा।

अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी, 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया था। एक्स वाइफ मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं।
 
मेहर जेसिया से तलाक के बाद अर्जुन गैब्रिएला के साथ ओपन रिलेशन में आ गए थे और इस रिलेशन को सार्वजनिक कर दिया था। गैब्रिएला एक मॉडल होने के साथ-साथ एक डिज़ाइनर भी हैं। उनके डिजाईन्स किए हुए कपड़े रितिक रोशन के ब्रांड HRX के अंडर लॉन्च भी किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख