Publish Date: Fri, 02 Aug 2024 (11:36 IST)
Updated Date: Fri, 02 Aug 2024 (11:38 IST)
Arjun Rampal : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिछले कई सालों से गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग लिव इन में रह रहे हैं। बिन शादी के ही अर्जुन और गैब्रिएला के दो बच्चे भी है। दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं लेकिन कई बार सवाल उठते हैं अर्जुन और गैब्रिएला शादी क्यों नहीं करते हैं।
वहीं अब एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने शादी न करने की वजह बताई है। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा, यह मैं नहीं हूं, यह वह नहीं है। शादी क्या है? आखिरकार एक कागज़ का टुकड़ा। मुझे लगता है कि हम पहले से ही शादीशुदा हैं।
उन्होंने कहा, इस बारे में मेरे मन में कोई संदेह नहीं है, लेकिन कभी-कभी वह कागज़ का टुकड़ा आपको बदल भी सकता है, क्योंकि ऐसा लगता है कि यह स्थायी है, वास्तव में यह एक गलत धारणा है, लेकिन आप कानूनी रूप से बंधे हुए होते हैं।
अर्जुन ने कहा, यह एक-दूसरे के प्रति आपके नजरिए को बदल सकता है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं। हमारे बीच जो कुछ भी हुआ, वह बहुत स्वाभाविक था। मैं इसके बारे में ज़्यादा बात नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं इसे बदकिस्मत नहीं बनाना चाहता।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी के सामने इसे साबित करने की जरूरत है। हमारे लिए यह ब्यूटीफुल है। आपको इसे यथासंभव लंबे समय तक अनुभव करते रहना चाहिए। हमारे मन में हम दोनों एक-दूसरे से विवाहित हैं। हम दोनों एक-दूसरे को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही हम गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड भी हैं।
बता दें कि अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया संग शादी रचाई थी। शादी के 20 साल बाद 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया था। मेहर से अलग होने के बाद से ही अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे है। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां माहिका और मायरा है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें