गोविंदा की भांजी आरती सिंह हुईं घायल, हाथ में आए 6 टांके

WD Entertainment Desk
शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (15:11 IST)
Arti Singh gets six stitches : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस आरती सिंह के साथ एक हादसा हो गया है। इस हादसे की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरती के हाथ पर 6 टांके लगाए गए हैं। वह अब अस्पताल से घर लौट आई हैं। इस हादसे की जानकारी आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। 

 
खबरों के अनुसार आरती अपने कुछ दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंतीं थीं। वहां गलती से उनसे कांच का ग्लास टूट गया और  कांच के टुकड़े उनके हाथ में घुस गए थे। इस हादसे के चलते उनके हाथ की सर्जरी हुई और उन्हें 6 टांके आए हैं। हालांकि, आरती सिंह अब खतरे से बाहर हैं और धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं। 
 
आरती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ये आसान सप्ताह नहीं रहा। सबसे मुश्किल दौर में से एक... सर्जरी से गुजरना पड़ा। शीशा टूट कर हाथ के अंदर चला गया और मेरे शो की लॉन्चिंग मेरे लिए हॉस्पिटल में हुई लेकिन मैं आभारी हूं की कुछ और बड़ा नहीं हुआ। काम शुरू हुआ ही थी और मैं अस्पताल पहुंच गई लेकिन मैं शेरनी हूं इसलिए और मजबूती के साथ जल्द ही फिर वापसी करुंगी।
 
आरती सिंह ससुराल सिमर का और उड़ान जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से काफी लोकप्रियता मिली। आरती इन दिनों टीवी सीरियल 'श्रावणी' में नजर आ रही हैं। इस शो में वह निगेटिव किरदार निभा रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म किंग में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएंगी सुहाना खान की मां का किरदार!

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर रिलीज, कश्मीर में फैले आतंकवाद की दिखी झलक

प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री 'बॉर्न हंगरी' इस दिन प्राइम वीडियो और आईट्यून्स पर होगी रिलीज

गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहीं कृष्णा श्रॉफ, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सलमान खान की सिकंदर ने की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, आठवें दिन किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख