Dharma Sangrah

मर्द शादी करते रहते हैं, आर्य बब्बर ने बताया प्रतीक की शादी में नहीं बुलाए जाने पर पिता राज बब्बर का रिएक्शन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (15:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर 14 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी के बंधन में बंधे हैं। प्रतीक ने अपनी मां दिवंगत अदाकारा स्मिता पाटिल के घर में प्रिया संग दूसरी शादी रचाई। प्रतीक ने शादी में अपने अपने सौतेले भाई-बहनों के साथ ही अपने पिता राज बब्बर को भी इनवाइट नहीं किया था। 
 
अब प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर में बेटे द्वारा शादी में नहीं बुलाए जाने पर राज बब्बर के रिएक्शन के बारे में बताया है। राज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में प्रतीक की शादी मे नहीं जाने के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने राज बब्बर के रिएक्शन के बारे में भी बताया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arya Babbar (@aaryababbar222)

आर्य बब्बर ने अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो में राज बब्बर के रिएक्शन का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है, जब मैंने पापा से कहा कि अब तो मीडिया वाले हमसे पूछेंगे कि आखिर क्यों मेरे भाई ने हमें शादी में नहीं बुलाया तो इस पर मैं क्या जबाव दूंगा, तो उन्होंने इस पर कहा कि बोल देना मर्द तो शादी करते रहते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arya Babbar (@aaryababbar222)

आर्या ने आगे कहा- मेरे पिता ने दो शादी की, मेरी बहन की दो शादियां हुईं और अब मेरे भाई ने भी दूसरी शादी कर ली, यहां तक की मेरे कुत्ते की भी दो गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, आर्य बब्बर ने ये बातें मजाकियां अंदाज में कहीं हैं। 
 
बता दें कि प्रतीक बब्बर दिग्गज एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। राज की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी। स्मिता पाटिल का ‍निधन 1986 में प्रतीक के जन्म के कुछ समय बाद चाइल्ड बर्थ कॉम्पलिकेशन के कारण हो गया था।  इसके बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी के साथ फिर से जुड़ गए। राज और नादिरा के दो बच्चे आर्य और जूही बब्बर है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लंदन में लगा 'राज-सिमरन' का स्टैच्यू, शाहरुख खान बोले- अंदाजा ही नहीं था कि डीडीएलजे इतना बड़ा फिनोमेनन बन जाएगा

सिद्धांत चतुर्वेदी को मिला 'धड़क 2' के लिए अवॉर्ड, एक्टर ने ऑनर किलिंग का शिकार सक्षम टेट को किया समर्पित

अपनी पहली फैंटेसी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर बेहद उत्साहित हैं पुलकित सम्राट

नुसरत भरूचा बोलीं- मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है

पर्दे पर इस टेनिस प्लेयर का किरदार निभाना चाहती हैं कृति खरबंदा, बताई अपनी हिट लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख