अपार्टमेंट से कूदकर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, इस वजह से थी निराश

Webdunia
Photo : Facebook
ग्लैमर की दूनिया में अपना करियर बनाने की इच्छा हर किसी की होती है। कई लोग इसी सपने के साथ मुंबई में कदम रखते हैं। कुछ को तो मुकाम मिल जाता है तो वहीं कुछ नाकामयाब हो जाते हैं। हाल ही में मुंबई में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को चौका दिया। मुंबई के ओशिवारा इलाके में रहने वाली एक उभरती हुई एक्ट्रेस ने अपने अपार्टमेंट की टैरेस से खूदकर आत्महत्या कर ली।


मृतका का नाम पर्ल पंजाबी बताया जा रहा है। पर्ल की उम्र 25 बताई जा रही है और वो बॉलीवुड में काम पाने की जद्दोजहद कर रही थी। लेकिन काम ना मिलने के कारण वह निराश थीं। इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। 
 
ALSO READ: मैग्जीन के कवर पेज पर छाया ऐश्वर्या राय बच्चन का ग्लैमरस अंदाज
 
पर्ल पंजाबी पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी लेकिन उसका सपना एक्ट्रेस बनने का था। पर्ल लंबे टाइम से फिल्मों में ब्रेक के लिए स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन लगातार मिल रहीं असफलताओं के कारण निराश होकर उन्होंने आत्महत्या का बड़ा कदम उठा लिया।
 
Photo : Facebook
पर्ल जिस बिल्डिंग में रहती हैं उसके गार्ड ने बताया कि यह घटना करीब 12:15 से 12:30 के बीच हुई है। छलांग लगाने के बाद पर्ल को अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्ल पंजाबी पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थीं लेकिन तब उनको बचा लिया गया था। हालांकि तीसरी बार जब पर्ल ने आत्महत्या की कोशिश की तो उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं पुलिस से मिली जानकारी की मानें तो पर्ल मानसिक रूप से परेशान थीं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखी है।
 
बताया जा रहा है पर्ल और उनकी मां की अनबन चल रही थी और वह किसी जगह नौकरी भी कर रही थीं। वो एक्ट्रेस बनने की जिद में अपना घर छोडकर मुंबई आ गई थी और यहां एक्ट्रेस बनने के मौके तलाश रही थी। परिवार वाले भी उसके बॉलीवुड जाने के खिलाफ थे। ऐसे में जब काम नहीं मिला तो पर्ल हताश हो गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दुल्हा बन फिर हंसाने को तैयार कपिल शर्मा, ईद पर किया किस ‍किस को प्यार करूं 2 का ऐलान

मायके से ज्यादा ससुराल में मिल रहा सोनाक्षी सिन्हा को प्यार, बोलीं- स्पेशल फील कराते हैं...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बात करना क्रिसैन बैरेटो को पड़ा महंगा, काम मिलना हुआ बंद

साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी सिकंदर, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

एल2: एम्पुरान पर मचे विवाद पर मोहनलाल ने मांगी माफी, फिल्म से हटेगा गुजरात दंगों से जुड़ा विवादित सीन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख