Dharma Sangrah

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

Webdunia
पिछले कुछ सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा है। ब्लैकमेल, बियॉण्ड द क्लाउ्‍स, नानू की जानू जैसी फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रहीं। बची-खुची कसर आईपीएल ने निकाल दी। दर्शकों ने इन फिल्मों की बजाय रोमांचक मैचेस घर बैठे देखना पसंद किया। 
 
सिनेमाघरों की रौनक एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने लौटा दी है। 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म का इंतजार सिने प्रेमियों को बेसब्री से था। हॉलीवुड मूवीज़ का ऐसा क्रेज बहुत कम देखने को मिलता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जिस जबरदस्त तरीके से हुई उसे देख ही समझ आ गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी और ऐसा ही हुआ। 
 
मल्टीप्लेक्स में सुबह जल्दी ही शो शुरू हो गए और अधिकांश जगह थिएटर्स हाउसफुल हो गए। टीनएजर्स में फिल्म को लेकर खासा क्रेज है और वे परीक्षाओं से मुक्त होकर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। एवेंजर्स जैसी सुपरहीरो से लकदक फिल्में उनके इस मजा को दोगुना करती है। 
 
फिल्म ने हर जगह बेहतरीन शुरुआत की है। इसे 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में डब कर प्रदर्शित किया गया है। 
 
पहले दिन का आंकड़ा शानदार रहेगा और कुछ नए कीर्तिमान बन सकते हैं। आमिर, सलमान की फिल्मों का पहले दिन का जो नजारा रहता है ऐसा कुछ नजारा 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' का देखने को मिल रहा है। निश्चित रूप से फिल्म सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन भारत से करेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज़, आईएसआई मेजर इकबाल बनकर लौटे अर्जुन रामपाल

क्या संजय लीला भंसाली की फिल्म में कियारा आडवाणी बनेंगी मधुबाला? जानिए सच

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट पर बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट

Dhurandhar- The Revenge: रणवीर सिंह का डबल अवतार, एक्शन, बदला और स्पाई गेम का बड़ा धमाका

बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं यह टीवी अदाकारा, देखिए तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख