आयशा टाकिया और उनके पति फरहान आजमी से एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, जानिए क्या है पूरा मामला

Webdunia
रविवार, 10 अप्रैल 2022 (11:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया 10 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म वांटेड से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली आयशा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। आयशा टाकिया अपने बर्थडे पर किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस और उनके पति फरहान आजमी के साथ गोवा एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई है।

 
आयशा के पति फरहान आजमी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। आयशा अपने पति और बच्चों के साथ गोवा से वापस मुंबई लौट रहे थीं। इस दौरान फरहान पर दो सुरक्षा अधिकारियों ने नस्लवादी टिप्पणियां की और फिजिकल भी हुए। 
 
फरहान आजमी ने ट्वीट किया, 'प्रिय @CISFHQrs मैं @IndiGo6E 6386, 18:40 बजे मुंबई के लिए बोर्डिंग कर रहा था और इन अधिकारियों आरपी सिंह, एके यादव, कमांडर राउत और वरिष्ठ अधिकारी (एसपी श्रेणी) बहादुर ने जानबूझकर मुझे और मेरे परिवार (पत्नी और बेटा) को अलग किया। इसके बाद उन्होंने टीम को मेरा नाम जोर से पढ़ा। सुरक्षा डेस्क पर एक आर्म्ड अफसर ने मेरी पत्नी और बेटे को शारीरिक रूप से छूने और दूसरी लाइन में खड़े होने के लिए कहने की कोशिश की, जबकि अन्य सभी परिवार एक साथ खड़े थे।
 
एक अन्य ट्वीट में फरहान ने लिखा, ये सब यहां तक खत्म नहीं हुआ। सीनियर अफसर बहादुर ने मुझे अलग किया और मेरी तलाशी लेने के लिए तैयार हुआ। उसने मुझपर आपत्तिजनक टिप्पणी की और मेरी जेब भी चेक की, जिसमें सिर्फ 500 रुपए थे।
 
इस मामले में फरहान आजमी से गोवा एयरपोर्ट ने माफी मांगी है। साथ ही सुनिश्चित किया कि इस मामले का जांच की जाएगी। बता दें कि फरहान आजमी और आयशा टाकिया ने 1 मार्च 2009 को शादी की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख