आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का फर्स्ट लुक आया सामने, बदल गई फिल्म की रिलीज डेट

Webdunia
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (15:48 IST)
एक के बाद एक कई हिट फिल्में देने के बाद आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार है। बीते दिनों ही आयुष्मान की फिल्म शुभ मंगल सावधान के बाद इस फिल्म के अगले पार्ट का ऐलान हुआ था जिसका नाम 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' है।
 

अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म को नई रिलीज डेट भी मिल गई है। पोस्टर में आयुष्मान आगे-आगे और बारात पीछे-पीछे भागती नजर आ रही है। फिल्म का पोस्टर पूरी टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर बताया कि अब फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी।
 
ALSO READ: मरजावां : फिल्म समीक्षा
 
आयुष्मान खुराना इस फिल्म में पहली बार गे किरदार निभाएंगे। जितेंद्र कुमार फिल्म में आयुष्मान के लव इंटरेस्ट का रोल निभाते नजर आएंगे। जितेंद्र इससे पहले भी कई वेब शो में नजर आ चुके हैं।
 
फिल्म हितेश केवल्या के निर्देशन में बन रही है। इसमें आयुष्मान और जीतेंद्र के अलावा नीना गुप्ता और गजराज राव एक बार फिर साथ में कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख