Hanuman Chalisa

भाषा विवाद पर आयुष्मान खुराना बोले- दिल एक होना चाहिए

Webdunia
बुधवार, 25 मई 2022 (15:04 IST)
मनोरंजन जगत में काफी समय से भाषा विवाद गरमाया हुआ है। कई सेलेब्स इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड वर्सेज साउथ भाषा विवाद पर अपनी राय जाहिर की है।

 
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अनेक' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म भारत में फैले भाषा विवाद पर भी प्रकाश डालती है। आयुष्मान खुराना ने लोगों से भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करने का आग्रह किया है। 
 
आयुष्मान ने कहा, देश की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करें। हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते... भारत वह देश नहीं है। हमारे पास कई भाषाएं, कई धर्म, क्षेत्र, समुदाय और जातियां हैं।
 
आयुष्मान ने आगे कहा, प्रत्येक भाषा समान रूप से है महत्वपूर्ण। हमें अपने राष्ट्र की प्रत्येक भाषा को समान महत्व देना चाहिए। विभिन्न भाषाओं के बावजूद दिल एक होना चाहिए। भाषाएं चाहे अनेक हैं पर दिल एक होने चाहिए।
 
गौरतलब है कि फिल्म 'अनेक' एक पॉलिटिकल-एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो भाषा के आधार पर भेदभाव करने जैसे मुद्दे को उठाती है। अनेक का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। 'अनेक' 27 मई, 2022 को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

साउथ स्टार यश बने शाहरुख-दीपिका के पड़ोसी, अलीबाग में खरीदी 24 करोड़ रुपए की सी-फेसिंग प्रॉपर्टी

'पाताल लोक' के बाद आखिर क्यों चुनी 'राख'? प्रोसित रॉय ने बताई खास वजह

विश्व पर्यावरण दिवस: पर्दे के बाहर भी प्रकृति के सच्चे साथी हैं अल्लू अर्जुन, हरित जीवनशैली को दे रहे हैं बढ़ावा

ट्रेडिशनल अवतार में छाईं तृप्ति डिमरी, बांधनी कुर्ता-शरारा में ढाया कहर

हॉलीवुड अभिनेता जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे पर लगा चाकू मारने का आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख