टाइगर श्रॉफ ने रीक्रिएट किया हॉलीवुड फिल्म 'मेट्रिक्स' का आइकॉनिक एक्शन सीन, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
रविवार, 1 दिसंबर 2019 (10:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने जबरदस्त डांस और फिटनेस से इंडस्ट्री में अलग ही पहचान बनाई है। फिल्मों में टाइगर अपने एक्शन सीन्स से सबको हैरान कर देते हैं। वॅार के बाद टाइगर श्रॉफ का पूरा फोकस इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट बागी 3 पर है।


टाइगर श्रॉफ इन दिनों साइबेरिया में बागी 3 की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग की व्यस्तता के बीच उन्होंने अपने लिए टाइम निकालकर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर ने हॉलीवुड मूवी मेट्र‍िक्स के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। 
 
इस वीडियो में टाइगर एक आदमी से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सीन को रीक्रिएट करने के लिए उन्होंने कियानु रीव्स जैसा गेटअप भी अपनाया है। ब्लैक आउटफिट और ब्लैक ग्लासेज के साथ टाइगर जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं।
 
ALSO READ: गोलमाल 5 की स्क्रिप्ट फाइनल, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ!
 
अपने स्टाइल में हॉलीवुड एक्शन का तड़का लगाते हुए टाइगर काफी जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। टाइगर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने स्टंट्स और एक्शन वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ को पिछली बार फिल्म वॉर में रितिक रोशन के साथ देखा गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। टाइगर श्रॉफ अब फिल्म 'बागी 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड किरदार में नजर आएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख