Hanuman Chalisa

चीन में क्यों पसंद नहीं की गई बाहुबली 2

Webdunia
जिस बाहुबली 2 ने भारत में सफलता के नए कीर्तिमान रच दिए थे उसे हाल ही में चीन में प्रदर्शित किया गया, लेकिन चीन में फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और यह फिल्म पसंद नहीं की गई। 
 
4 मई को फिल्म का प्रदर्शन हुआ और सोमवार को शुक्रवार के मुकाबले 63.37 प्रतिशत‍ गिरावट देखी गई। चार दिनों में यह फिल्म चीन से महज 57.58 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
 
बाहुबली भी चीन में पसंद नहीं की गई थी, इसलिए ज्यादातर लोगों का मानना था कि बाहुबली 2 को भी पसंद नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि चीन में इन दिनों भारतीय फिल्मों को खासा पसंद किया जा रहा है। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम, बजरंगी भाईजान ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 
 
चीन में बाहुबली 2 को पसंद नहीं किए जाने के पीछे अहम कारण है कि स्पेशल इफेक्ट्स और एक्शन वाली फिल्में यहां लगातार दिखाई जाती रही हैं और बाहुबली 2 में चीनी दर्शकों को कुछ नया नहीं लगा। साथ ही चीन की जनता भारत की वो फिल्में पसंद करती हैं जिनकी कहानी में अनोखापन हो। इमोशनल टच हो। 
 
बाहुबली 2 में यह सब नजर नहीं आया और बाहुबली 2 के स्टंट्स में चीनियों को कुछ नया नजर नहीं आया, लिहाजा भारत में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली बाहुबली 2 चीन में फुस्स साबित हुई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुहासिनी मुले को 60 साल की उम्र में मिला सच्चा प्यार, फेसबुक पर 75 दिन बातचीत के बाद रचा ली शादी

क्या PMO में लिखी गई थी 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट? राकेश बेदी ने दिया जवाब

'काला हिरण' के मेकर्स पर गोविंद नामदेव ने लगाए गंभीर आरोप, अमित जानी बोले- सलमान खान ने बॉडीगार्ड ने धमकाया होगा

संचिता उगले के निधन पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- सुसाइड सबसे बड़ा पाप

'बंटवारा 1947' के कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज, हर किरदार में दिखा बंटवारे का दर्द और हिम्मत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख