Hanuman Chalisa

बाहुबली 1565 करोड़ और दंगल 1501 करोड़... मुकाबला हुआ रोचक

Webdunia
बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़े जा रही है। तमाम फिल्मों को इसने मीलों पीछे छोड़ दिया है। हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो बाहुबली 2 के रिलीज होने के पूर्व दंगल के नाम सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड था। लगभग 387 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। बाहुबली 2 ने यह रिकॉर्ड जोरदार तरीके से तोड़ा और अब इस फिल्म का हिंदी संस्करण 500 करोड़ के कलेक्शन के निकट है। वर्ल्ड वाडइ ग्रॉस कलेक्शन 1565 करोड़ रुपये 24 दिन में हो चुके है। इस तरह से यह सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 
 
इसी बीच आमिर खान की दंगल को चीन में रिलीज किया गया। चीन में रिलीज होने के पूर्व 'दंगल' के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 770 करोड़ रुपये के आसपास थे और बाहुबली 2 इससे मीलों आगे खड़ी थी। चीन में दंगल ने ऐसी कामयाबी हासिल की कि सभी लोग दंग रह गए। लगभग 730 करोड़ रुपये का कलेक्शन चीन से ही 'दंगल' ने कर डाला। अब दंगल के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1501 करोड़ रुपये हो गए हैं। यह बाहुबली 2 से थोड़ा ही पीछे। 
 
बाहुबली 2 की रफ्तार अब धीमी हो गई है और उसे देखते हुए लग रहा है कि कुछ ही दिनों में दंगल आगे निकल जाएगी। किस ने सोचा था कि बाहुबली 2 से भी कोई आगे इतनी जल्दी निकल जाएगा। हालांकि बाहुबली 2 को अभी कुछ देशों में रिलीज किया जाना बाकी है, लिहाजा इन दोनों फिल्मों में अब आगे निकलने की होड़ चलती रहेगी, लेकिन फिलहाल तो दंगल का आगे निकलना तय लग रहा है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख