बच्चन पांडे : इतनी बार रिजेक्ट होने के बाद फाइनल हुआ था अक्षय कुमार का गैंगस्टर लुक

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (13:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार खूंखार गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही अक्षय के लुक की जमकर तारीफ की जा रही है।

 
फिल्म में अक्षय कुमार का अवतार बेहद रफ है, उनकी भूमिका के मुताबिक उनके चहरे पर निशान, दाढ़ी और मूंछ और गले में भारी सोने की चैन के साथ किरदार में जान डालने के लिए काले शर्ट के साथ नीली डेनिम पहने हुए दिखाया गया है। अक्षय के इस अवतार को फिल्म के लिए मेकर्स ने कुल 8 अन्य अवतारों को खरिज करने के बाद खास तौर पर चुना है।
 
ऐसे में अब फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि अक्षय और साजिद, बच्चन पांडे के लुक के लिए कुछ अलग आजमाने की कोशिश करने को लेकर बेहद उत्साहित थे, जिसकी वजह से वह क्रिएटिव टीम के साथ ब्रेन स्टॉर्म के लिए बैठे थे, ताकि वह अपने कल्पनाओं को असलियत का आइना दिखा सकें। 
 
टीम ने काफी समय तक खलनायक बच्चन पांडे के लिए सही लुक की तलाश की। कम से कम 8 तरह के परिवर्तन और संयोजनों की कोशिश करने के बाद, उन्होंने अक्षय के लिए इस लुक को चुना और इसके साथ आगे बढ़े।
 
निर्माताओं ने बच्चन पांडे के रूप में अक्षय कुमार के अब तक कुल 3 पोस्टर जारी किए हैं, जो उनके खतरनाक रूप की एक झलक देते हैं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी अक्षय का नया अंदाज और लुक दर्शकों को भा रहा है और वह इसे दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।
 
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, 'बच्चन पांडे', जिसका ट्रेलर और हाल ही में जारी हुए गाने को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, में अक्षय के साथ कृति सनोन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी शामिल है। 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

धनश्री ने चहल से तलाक के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे, 'अरे भाई, व्हाट्सऐप कर देता'

डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सभी बाइसेक्सुअल होते हैं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख