'बचपन का प्यार' गाने ने दिलाई सहदेव को जबरदस्त शोहरत, बदल गया लुक

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (11:55 IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। सहदेव के गाने पर कई रील बने, जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुए। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी उनके साथ एक गाना रिलीज किया। 
 
बादशाह और सहदेव के म्यूजिक वीडियो 'बचपन का प्यार' को यूट्यूब पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस म्यूजिक वीडियो के बाद सहदेव की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। सहदेव आज एक स्टार बन चुके हैं। सफलता की चमक अब उनके चेहरे पर भी दिखाई देने लगी है। 
 
हाल ही में सहदेव की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह ऑरेज कलर की टीशर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। तस्वीरों में सहदेव का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है।
 
इसके अलावा एक वीडियो में सहदेव जुहू बीच पर चिल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सहदेव बीच पर क्रिकेट खेल रहे हैं और समंदर के सामने पोज दे रहे हैं। 
 
बता दें कि सहदेव दिर्दो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले है। गुजरात के कमलेश बरोट ने 'बचपन का प्यार...' गीत को गाया था और सहदेव बचपन से इसे सुन रहे थे और इसे याद कर लिया। 5वीं कक्षा में पढ़ने के दौरान एक टीचर के कहने पर सहदेव ने गाना गाया था और किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सहदेव रातों-रात स्टार बन गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वॉर 2 के बहुप्रतीक्षित डांस-ऑफ जनाब ए आली की पहली झलक आई सामने, दिखेगा रितिक vs एनटीआर का धमाका

अच्छा हुआ रेंगते हुए नहीं गए, सैयारा देख लोगों को रोता देखकर अहान पांडे के ऑनस्क्रीन पिता ने उड़ाया पीआर टीम का मजाक

अमिताभ बच्चन ने शुरू की कौन बनेगा करोड़पति 17 की शूटिंग शुरू, मनाया जाएगा 25 सालों के सफर का जश्न

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कर रहे लव एंड वॉर की तैयारी, कपल पहुंचा संजय लीला भंसाली के ऑफिस!

सलमान-शाहरुख खान संग काम कर चुकीं श्वेता मेनन पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, दर्ज हुई FIR

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख