Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की बधाई दो ढेर, 7 दिन में किया 12.60 करोड़ का कलेक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (15:56 IST)
बधाई हो को खासी सफलता मिली थी, लेकिन बधाई दो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की फिल्म 11 फरवरी को रिलीज हुई। तीसरी लहर के बाद कोई ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसके कलाकार जाने-पहचाने हैं, लेकिन फिल्म को दर्शक नहीं मिले। 
 
फिल्म ने शुक्रवार 1.65 करोड़ रुपये, शनिवार 2.72 करोड़ रुपये, रविवार 3.45 करोड़ रुपये, सोमवार 1.85 करोड़ रुपये, मंगलवार 1.12 करोड़ रुपये, बुधवार 1 करोड़ रुपये और गुरुवार को 81 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले सात दिनों का कुल कलेक्शन रहा 12.60 करोड़ रुपये। 
 
भले ही 18 फरवरी को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, लेकिन माना जा सकता है कि यह फिल्म अब दूसरे सप्ताह में खास प्रदर्शन नहीं करने वाली। 
 
कहा जा सकता है कि कोविड का भय नहीं होता तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करती क्योंकि अभी भी कोविड का खौफ चारों ओर है। फिर दर्शक बड़े सितारे की फिल्म देखने में रूचि लेंगे। जब उनकी सिनेमाघर जाने की आदत हो जाएगी तो बधाई दो जैसी फिल्मों को भी सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 
 
फिलहाल बधाई दो ने उम्मीद से बहुत कम प्रदर्शन किया है और सिनेमाघर वालों को अब गंगूबाई काठियावाड़ी का इंतजार है। शायद यह मूवी दर्शकों को खींच सके। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

90s की राइवलरी पर शिल्पा शिरोडकर का बड़ा खुलासा: करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख