khatu shyam baba

कैसा रहा बद्रीनाथ की दुल्हनिया का दूसरा सप्ताह?

Webdunia
पहला सप्ताह खत्म होने के बाद 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने 73.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 27.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो सप्ताह में फिल्म ने 100.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इस तरह से यह रईस, काबिल और जॉली एलएलबी 2 के बाद साल की चौथी फिल्म बनी जिसने सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया। 

 
एबीसीडी 2 और दिलवाले के बाद वरुण धवन की यह सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म है। आलिया भट्ट की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले 2 स्टेट्स ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 
 
फॉक्स स्टार इंडिया ने बैक-टू-बैक चौथी फिल्म ऐसी दे दी जो सौ करोड़ के पार निकल गई। एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी, ऐ दिल है मुश्किल, जॉली एलएलबी 2 और बद्रीनाथ की दुल्हनिया। 
 
बद्रीनाथ की दुल्हनिया को हिट घोषित किया जा चुका है। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म दस करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन कर सकती है क्योंकि कोई खास चुनौती इस फिल्म के लिए इस सप्ताह नहीं है। 
 
पिछले सप्ताह प्रदर्शित 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' ने पहले सप्ताह में 10.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने मेट्रो सिटी के खास मल्टीप्लेक्स में अच्छा प्रदर्शन किया। इतना कलेक्शन तो पिछले सप्ताह प्रदर्शित हुई कुछ हिंदी फिल्में भी नहीं कर पाईं। 
 
जॉली एलएलबी 2 अब बहुत कम सिनेमाघरों में है। फिल्म ने 6 सप्ताह पूरे कर लिए है। 6 सप्ताह में फिल्म 116.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हिट हो चुकी है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अनुपमा' में आया बड़ा लीप, गोवा में नई शुरुआत को लेकर रूपाली गांगुली का खुलासा

भूत, मस्ती और पागलपन का धमाका, अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का मजेदार टीजर रिलीज

9 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक ने शुरू किया था करियर, जानिए क्यों रहती हैं टॉम बॉय लुक में?

Dhurandhar के गाने 'Fa9la' के सिंगर फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल, जानें क्या है वजह

'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख