Festival Posters

हनी सिंह संग 15 साल पुरानी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं बादशाह, बोले- जोड़ने वाले कम, तोड़ने वाले ज्यादा

WD Entertainment Desk
रविवार, 26 मई 2024 (15:39 IST)
Honey Singh Badshah: रेपर यो यो हनी सिंह और बादशाह म्य‍ूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम हैं। एक समय दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे, फिर उनके बीच अनबन हो गई। इसके बाद से बादशाह और हनी सिंह अक्सर एक-दूसरे पर ताने कसते रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि बादशाह आपसी मतभेद भुलाकर हनी सिंह की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार हैं। 
 
हाल ही में बादशाह ने देहरादून में ग्रैफेस्ट 2024 में हनी सिंह अपनी लड़ाई को खत्म करने का फैसला सुनाते हुए फैंस को चौंका दिया। बादशाह ने अपनी परफॉर्मेंस को बीच में रोककर हनी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह वह हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DESIHIPHOPGRAM (@dhhgram)

बादशाह ने कहा, मेरी लाइफ में एक ऐसा दौर था जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब, मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और उस नफरत को पीछे छोड़ना चाहता हूं - और वो हैं हनी सिंह।' मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था।
 
उन्होंने कहा, फिर मुझे एहसास हुआ कि जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले बहुत थे। आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जिंदगी के उस फेज को मैंने पीछे छोड़ दिया है और मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। 
 
बता दें कि हनी सिंह और बादशाह के बीच लड़ाई की शुरुआत 2009 में हुई थी। दोनों मशहूर बैंड 'माफीया मुंडीर' का हिस्सा थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच क्रेडिट को लेकर विवाद था और यह मुद्दा बढ़ गया और हनी ने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए बैंड छोड़ दिया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख