Hanuman Chalisa

शुरू हुई बाहुबली के प्रीक्वेल की तैयारी, राहुल बोस और मृणाल ठाकुर होंगे मुख्य भूमिकाओं में

Webdunia
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक से एक सीरिज़ आ रही हैं और दर्शकों का मन अब डिजिटल की ओर ज़्यादा है। इसी दौरान नेटफ्लिक्स, जो शानदार सीरिज़ की सौगात दर्शकों को दे रहा है, जल्द ही सबसे सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' का प्रीक्वेल भी बनाने वाला है। जी हां, प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली' के दोनों भागों का एक प्रीक्वेल भी आने वाला है जिसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीरिज़ का रुप दिया जाना है। 
 
एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित बाहुबली की सीरिज़ ने दुनियाभर के लोगों का दिल जीता है। शानदार क्लाइमैक्स के बाद अब फिल्म को आगे बढ़ाने की बजाए मेकर्स ने इसकी शुरुआत कैसे हुई, यह दर्शाने का जिम्मा उठाया है। हालांकि इस सीरिज़ की खुशखबरी काफी समय पहले ही मिल गई थी। 
 
'बाहुबली: बिफोर द बीग्निंग' के नाम से बनने वाली इस सीरिज़ की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हो चुकी है। साथ ही इसकी स्टार कास्ट के बारे में भी अनाउंसमेंट हुआ। सीरिज़ में लीड रोल प्रभास नहीं बल्कि राहुल बोस निभाएंगे। साथ ही इसमें मृणाल ठाकुर भी होंगी जिन्हें शिवगामी के रूप में देखा जाएगा। वहीं राहुल स्कंददास की भूमिका निभाएंगे। इन दोनों के अलावा सीरिज़ में अतुल कुलकर्णी, सिद्धार्थ अरोरा, जमील खान और अनूप सोनी जैसे कलाकार भी मुख्य भुमिका निभाएंगे। 
 
इस प्रीक्वेल सीरिज़ का निर्देशन प्रवीण सट्टारू और देव कट्टा करेंगे। साथ ही इसके निर्माता होंगे यह प्रसाद देवनीनी। इसकी अनाउंसमेंट एक इवेंट में हुई जिसमें निर्माता प्रसाद देवनीनी ने कहा कि यह सीरिज़ फिल्म के कैरेक्टर्स के शुरुआत को दिखाएगी। यह एक प्रीक्वेल है जिसमें  सभी कुछ शुरुआत से दिखाया जाएगा और इससे नए कैरेक्टर्स भी शामिल होंगे। साथ ही एक खुशखबरी यह भी है कि इसके क्लाइमैक्स के शानदार एक्शन सीक्वेस को खुद राजमौली निर्देशित करेंगे। 
 
मृणाल ठाकुर ने इस सीरिज़ के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए बताया कि इन मेकर्स के साथ काम करना बहुत खुशी की बात है। यह एक बहुत बड़ा सेट होगा, इसकी कॉस्ट्यूम्स, डायलॉग्स सभी कुछ बहुत नया होने वाला है। मैं इस सीरिज़ और शिवगामी का किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह सीरिज़ 2019 में रिलीज़ होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख