बाजीराव मस्तानी की रिलीज को 9 साल पूरे, रणवीर सिंह ने इस तरह पेशवा बाजीराव के किरदार को बनाया बेहतरीन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (14:32 IST)
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को 9 साल पूरे हो गए है। यह फिल्म न केवल साहस, प्रेम और बलिदान की कहानी है, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक उत्कृष्ट मिसाल भी है। रणवीर सिंह ने फिल्म में पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई, जबकि प्रियंका चोपड़ा काशीबाई और दीपिका पादुकोण मस्तानी के रूप में नजर आईं। 
 
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और आज भी अपनी भव्यता और कहानी के लिए जानी जाती है। रणवीर सिंह का पेशवा बाजीराव का किरदार उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जाता है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने जो मेहनत की, वह फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई देती है।
 
पेशवा बाजीराव का किरदार निभाना रणवीर सिंह के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। इस किरदार के लिए उन्होंने न केवल शारीरिक रूप से खुद को तैयार किया, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी खुद को इस भूमिका में ढाल लिया। रणवीर ने मराठा युद्धों में इस्तेमाल होने वाली दंड पटा तलवार चलाने की कला सीखी और इसमें महारत हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने मराठी लहजे में संवाद अदायगी को परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

‘मल्हारी’ गाने की शूटिंग के दौरान रणवीर ने अपने पैर की अंगुली चोटिल कर ली थी, लेकिन उन्होंने चोट के बावजूद पूरा डांस सीक्वेंस उसी जोश और ऊर्जा के साथ पूरा किया। यह उनके समर्पण और प्रोफेशनलिज्म का एक बड़ा उदाहरण है।
 
रणवीर सिंह ने बाजीराव के किरदार में न केवल उनके साहस को उभारा, बल्कि उनके प्रेम और दर्द को भी बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी रणवीर की इस लगन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बाजीराव के व्यक्तित्व को पूरी तरह से आत्मसात कर लिया था।
 
भंसाली और इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित, यह फिल्म दुनियाभर में 356 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही। इसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, अभिनय, संगीत और प्रोडक्शन डिजाइन के लिए कई पुरस्कार मिले। ‘बाजीराव मस्तानी’ ने भारतीय सिनेमा को एक ऐसा मील का पत्थर दिया है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी लियोनी को है यह बुरी आदत, हर 15 मिनट में करती हैं यह काम

अंजलि भाटी बनकर फिर दहाडेंगी सोनाक्षी सिन्हा, रीमा कागजी की दहाड़ 2 की शूटिंग इस महीने से होगी शुरू

Bigg Boss 19 : अब तक 18 कंटेस्टेंट जीत चुके हैं BIgg Boss की ट्रॉफी, देखिए अब तक के विनर्स की लिस्ट

अगर सुनीता संग शादी नहीं होती तो इस एक्ट्रेस पर डोरे डालते गोविंदा, खुद किया था खुलासा

द बंगाल फाइल्स की रिलीज़ पर विक्टर बनर्जी का बड़ा बयान, राष्ट्रपति से की शांतिपूर्ण स्क्रीनिंग की मांग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख