'नाम के साथ बदनामी भी आती है', खुद पर लगे आरोपों के बीच एल्विश यादव ने शेयर किया नया पोस्ट

WD Entertainment Desk
रविवार, 5 नवंबर 2023 (15:33 IST)
Elvish yadav case : फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। एल्विश पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ मेनका गांधी की संस्था द्वारा केस भी दर्ज कराया गया है। 
 
पुलिस लगातार एल्विश यादव की तलाश कर रही है। वहीं एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सोशल मीडिया पर सफाई भी दी है। साथ ही वह मेनका गांधी पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं। 
 
बीते दिन राजस्थान की कोटा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एल्विश यादव की गाड़ी को रोककर तलाशी ली थी। कोटा पुलिस ने करीब 20 मिनट तक एल्विश से पूछताछ भी की। हालांकि इसके बाद उन्हें आगे जाने दिया गया। 
 
वहीं अब एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, नाम के साथ बदनामी भी आती हैं जलने वाले भी बढ़ते है और मैं हैरान नहीं होऊंगा की आने वाले टाइम में मुझपे और भी इल्ज़ाम लगेंगे। मुझे भगवान पे पूरा भरोसा है श्रीराम जी पे भरोसा है। ये टाइम भी जल्दी बीतेगा। 
 
बता दें कि मेनका गांधी द्वारा संचालित पीएफए ऑर्गेनाइजेशन में एनिमल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने सेक्टर-49 थाने में दी शिकायत में बताया था कि उन्हें सूचना मिली कि एल्विश यादव स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ नोएडा सहित समूचे एनसीआर के फार्म हाउस में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो शूट कराता है और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को अंजाम देता है। 
 
इसके बाद नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस मामले में अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि अगर इस मामले में एक पर्सेंट भी उनकी इन्वालमेंट मिल जाती है तो वे सारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख