Hanuman Chalisa

विद्या बालन की 'बेगम जान' पर सेंसर ने लगाए 11 कट्स

Webdunia
विद्या बालन की पिछली रिलीज कहानी 2 बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। अच्‍छी फिल्म होने के बावजूद फिल्म पर्याप्त दर्शक नहीं जुटा पाई। इस असफलता को भूला कर विद्या की नजर अब अपनी अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'बेगम जान' पर है। यह फिल्म पहले जनवरी में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' के जोर को देखते हुए फिल्म की रिलीज को मार्च तक टाल दिया गया है। 


 
यह एक वेश्यालय की कहानी है जिसकी मालकिन के किरदार में विद्या बालन है। फिल्म का कंटेंट बोल्ड है इसलिए इसी तरह के संवाद और दृश्य भी फिल्म में हैं। सेंसर ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है, यानी कि उम्र में 18 वर्ष से ज्यादा के लोग ही फिल्म देख पाएंगे। 
 
'केवल वयस्कों के लिए' का सर्टिफिकेट देने के बावजूद सेंसर ने फिल्म पर 11 कट्स लगाए हैं। फिल्म के निर्माता महेश और मुकेश भट्ट ने ये कट्स मंजूर कर लिए हैं और वे ट्रिब्यूनल में जाने की नहीं सोच रहे हैं। ये 11 कट्स फिल्म के संवाद और अपशब्दों पर लगाए गए हैं। 
 
बेगम जान फिल्म में आशा भोसले ने भी एक गाना गया है जिसे विद्या पर फिल्माया गया है। फिल्म में संगीत अनु मलिक का है। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, दिल्ली, और झारखंड में हुई है। 
 
फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, गौहर खान और पल्लवी शारदा की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीजित मुखर्जी ने किया है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

गद्दी की जंग फिर होगी शुरू, 'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू का फर्स्ट लुक

'तारक मेहता' के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, तन्मय वेकारिया के पिता का निधन

'दुल्हनिया ले आएगी' का फर्स्ट लुक रिलीज, हटके अंदाज में दिखीं खुशाली कुमार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा 10 साल का महा-लीप, जेल से लौटेंगी तुलसी

रोनाल्डो, नेमार और ड्रेक जैसे खास लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला, खरीदीं 90 करोड़ की दो बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख