भाबीजी घर पर हैं की गोरी मेम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती हुईं सौम्या टंडन

WD Entertainment Desk
रविवार, 28 अप्रैल 2024 (15:32 IST)
Saumya Tandon admitted to hospital: एक्ट्रेस सौम्या टंडन को टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में गोरी मेम का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। शो छोड़ने के सालों बाद भी फैंस आज भी उन्हें गोरी मेम के नाम से ही जानते हैं। सौम्या भले ही इन दिनों इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। 
 
सौम्या टंडन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की हैं, जिसे देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। एक्ट्रेस ने एक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक तस्वीर में सौम्या मूवी एंजॉय करती दिख रहीं हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सौम्या ने कैप्शन में लिखा, तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहतीं। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट होकर उभरेंगे। आपकी शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।' 
 
सौम्या टंडन के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द रिकवर होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 'प्लीज आप जल्दी से ठीक हो जाइये।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या हुआ आपको गोरी मेम।'
 
बता दें कि सौम्या टंडन ने मॉडलिंग के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो 'जब वी मेट' और 'वेलकम टू पंजाब' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कन्नप्पा रिव्यू: क्यों उब गए दर्शक? अक्षय कुमार ने किया निराश, जानें क्या कमी है फिल्म में

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमेट' का होने जा रहा टीवी प्रीमियर, इस दिन सोनी मैक्स पर होगी टेलीकास्ट

अंशुमान झा करेंगे लखड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस का निर्देशन

उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने लूटी महफिल, आलिया भट्ट ने भी रीक्रिएट किया चांदनी लुक

पंचायत क्यों है हर उम्र के दर्शकों की पसंद? प्रधान जी रघुबीर यादव ने बताया कारण

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख