भारती सिंह का छलका दर्द, बोलीं- शो के दौरान गलत तरीके से छूते थे लोग

Webdunia
शनिवार, 17 जुलाई 2021 (12:14 IST)
कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह ने आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है। भारती सिंह को यह खास मुकाम  हासिल करने के लिए कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा। हाल ही में भारती सिंह ने मनीष पॉल के शो में अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक कई खुलासे किए।
 
भारती सिंह ने बताया कि किस तरह करियर के शुरू में वो मां को साथ लेकर शोज करने जाती थीं क्योंकि शो के दौरान लोग उन्हें गलत तरीके से छूते थे।
 
भारती सिंह ने कहा, कई बार जो इवेंट के कॉर्डिनेटर्स थे वो गलत व्यवहार करते थे। वे अपने हाथ मेरी बैक पर रब करते थे। मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था, लेकिन फिर मन में आता था कि ये तो मेरे अंकल जैसे हैं तो मेरे साथ गलत क्यों करेंगे। 
 
उन्होंने कहा, उस वक्त मैं ये सब चीजें नहीं समझती थी। मुझमें अब लड़ने का आत्मविश्वास है, जो पहले कभी नहीं था। अब मैं कह सकती हूं कि क्या दिक्कत है, क्या देख रहे हो, बाहर जाओ हम चेंज कर रहे हैं। लेकिन उस वक्त मुझमे हिम्मत नहीं थी।
 
भारती सिंह ने बचपन के अपने मुश्किल दौर के बारे में भी बात की। भारती ने कहा, मैंने देखा है कि कैसे कुछ लोग घर में आते थे और जो उन्होंने लोन दिया था उसके पैसे मांगते थे। वो मेरी मां का हाथ तक पकड़ लेते थे। मुझे उस वक्त भी नहीं पता था कि वो उनके साथ गलत बिहेव कर रहे हैं।
 
बता दें कि भारती सिंह जब 2 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद भारती की मां एक फैक्ट्री में काम करके अपने तीनों बच्चों की परवरिश करती थीं। भारती सिंह ने एक्टिंग के साथ ही मॉडलिंग भी की हैं। उन्होंने कई फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक‍ किया। साल 2012 में 'झलक दिखला जा' में भारती ने डांसिंग में भी अपना लोहा मनवाया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख