भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बताई यह वजह

ग्राम पर रानी चटर्जी के 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (10:42 IST)
Rani Chatterjee social media break: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। लेकिन अब रानी चटर्जी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।
 
रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह कब वापसी करेंगी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

रानी चटर्जी ने लिखा, मैं आप सभी को ये बताना चाहती हूं कि मैं कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। इसके पीछे वजह ये है कि मैं बोर हो गई हूं। मुझे लग रहा है कि अब इस आदत को सुधारना जरूरी हो गया है। 
 
एक्ट्रेस ने लिखा, मैं बहुत जल्द वापसी आऊंगी जब मेरा मन करेगा। मैं आप सभी को बहुत मिस करने वाली हूं। मैं अब बस कुछ दिनों के लिए गायब होना चाहती हूं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

रानी चटर्जी के इस फैंसले से उनके फैंस काफी निराश हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम भी आपको मिस करेंगे।', एक अन्य ने लिखा, 'खूब आराम करों और खुश होकर वापस आओ... हम तुम्हें मिस करेंगे।' 
 
बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी के 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख